मऊरानीपुर: मेढकी गांव में रहस्यमयी आग से हड़कंप, 7 दिन में दो मकानों में कई बार लगी आग, परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई
झांसी के मऊरानीपुर तहसील के ग्राम मेढकी में पिछले सात दिनों से दो मकानों में अज्ञात कारणों से बार-बार आग लगने से हड़कंप मचा है। आग में घर और दुकान का सामान सहित छात्रा की किताबें जल गईं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जांच और आर्थिक सहायता की मांग की है।