धार: मांडू में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, ई-रिक्शा की सवारी भी की
मांडू में चल रहे विकास कार्यों को समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करें। मांडू में इन्वेस्टर्स को आ रही समस्या का भी संबंधित अधिकारी निराकरण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मांडू में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।