महासमुंद: महासमुंद जिला मुख्यालय से सटे चिंगरौद गांव के सूखा नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है।
महासमुंद जिला मुख्यालय से सटे चिंगरौद गांव के सूखा नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। गांव के सरपंच और पंचों ने अवैध तरीके से रेत ले जा रहे 5 ट्रैक्टरों को पकड़ा। वहीं कुछ रेत माफिया ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकले। फिलहाल पांच ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।