महासमुंद: 04 अलग -अलग प्रकरणों में कुल 115 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब और भारी मात्रा में महुआ लहान जप्त, जिला जनसंपर्क कार्यालय
कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद मोहित कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सरायपाली अन्तर्गत आरोपी राजू कलेत, निवासी सिंघोड़ा के कब्जे से 10 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब, आरोपी राजिन बारला, निवासी छुईपाली, थाना सिंघोड़ा के कब्जे से 15 लीटर हाथभट्ठी कच्ची महुवा शराब जप्त किया गया तथा छुईपाली के ही एक अन्य आरोपी हर