महासमुंद: ग्राम बेमचा में 32 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी बैसाखू यादव और यादराम साहू को थाना सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस ने एक्टिवा वाहन से देशी प्लेन शराब परिवहन करते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब के अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और बिक्री रकम ₹200 को जप्त कर दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है ।