पूरनपुर: कोतवाली गेट के पास लगे श्रीराम दरबार के चित्र को लेकर हिन्दू संगठन में रोष, मंदिर में लगाने की मांग की
पूरनपुर नगरपालिका के द्वारा कोतवाली गेट के पास में श्री राम दरबार का चित्र लगाया गया था। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए चित्र हटाने की मांग की थी। उसके बाद भी नगरपालिका के द्वारा चित्र नहीं हटाया गया। इसको लेकर हिन्दू संगठन के लोगों ने श्री राम दरबार के नीचे पड़ी झाडू व चित्र पर लगी धूल मिट्टी को लेकर एतराज जताते हुए। मंदिर में लगाने की मांग की है।