पूरनपुर: मोहल्ला बमनपुरी में पड़ोसी की पिटाई के बाद युवक लापता, दस दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
पूरनपुर नगर के मोहल्ला बबनपुरी की रहने वाली केतुकी पत्नी ईश्वरी प्रसाद ने वुधवार दोपहर तीन बजे बताया कि उसका 30 वर्षीय पुत्र बबलू 16-06-2025 की रात में शराब पीने के कारण पड़ोसी अजय से विवाद हो गया था। आरोप है कि अजय ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी थी। जिससे घवरा कर वह कही चला गया या उक्त लोगों ने गायब कर दिया। जिसका कुछ पता नहीं चल रहा है।