पूरनपुर: माधोटांडा पावर हाउस पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भाकियू ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर अधिशासी अभियंता कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गुरुवार दोपहर 12 बजे अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में बताया कि माधोटांडा पावर हाउस में बिजली चोरी कर पानी की मोटर चलाई जा रही हैं। आरोपी है कि एसडीओ प्राइवेट वाहन से चलते हैं और एसडीओ का सारा कार्य एक कर्मचारी से करवाते हैं। जिसके चलते बिजली में संशोधन को लेकर अवैध बसूली की जाती हैं।