चूरू: जलदाय विभाग के पास घर में ताश के पत्तों पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, ₹50 हजार से अधिक किए गए ज़ब्त
Churu, Churu | Oct 22, 2025 चूरू शहर की कोतवाली पुलिस ने शहर के जलदाय विभाग के पास एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 50 हजार 350 रुपए नगद और ताश के पत्ते भी जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में जुआरियों में हड़कंप मच गया।