चूरू: केंद्रीय विद्यालय के सामने एक्सल टूटने से सड़क पर दौड़ रही पिकअप पलटी, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची
Churu, Churu | Oct 22, 2025 चूरू शहर के केन्द्रीय विद्यालय के सामने बुधवार को सड़क पर चलती पिकअप का एक्सल टूटने से हादसा हो गया। संतुलन बिगड़ने से पिकअप पलट गयी। गनीमत रही की हादसे में कोई हताहत नही हुआ। सूचना के बाद कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की सहायता से पिकअप को सड़क किनारे खड़ा करवाया।