वारिसनगर: प्रखंड संसाधन केंद्र सह आदर्श मध्य विद्यालय वारिसनगर में साक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों के बीच बांटा गया नियुक्ति पत्र।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के प्रखंड संसाधन केंद्र सह आदर्श मध्य विद्यालय वारिसनगर में बुधवार की सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 392 शिक्षकों में से 318 शिक्षकों के बीच प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री आरिफ जमाल व लेखपाल पंकज कुमार एवं सभी बीआरपी के देखरेख में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया गया... मौके पर सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।...