नवाबगंज: जैदपुर में ताजिया देखने आई दो महिलाओं पर बिजली का तार गिरा, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
जैदपुर कस्बे में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया देखने आई दो महिलाएं बिजली के टूटे तार की चपेट में आकर घायल हो गईं। घटना गुरुवार व शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे मौलवी कटरा के पास सिद्धौर रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ के बख्शी का तालाब निवासी जाने आलम अपनी पत्नी शना के साथ मौलवी कटरा से ताजिया देखकर अली अकबर कटरा की ओर जा रहे थे।