मेरठ: मेरठ में भारत की जीत पर फैंस ने मनाया जश्न, घरों से निकलकर चौराहे पर जमा हुए, आतिशबाजी की और बच्चों ने किया डांस
Meerut, Meerut | Mar 9, 2025 भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।मेरठ के कई इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। बेगमपुल चौराहा ,हापुड़ अड्डा ,बुढ़ाना गेट और शास्त्री नगर में जमकर जश्न मनाया गया एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई और आतिशबाजी की गई साथी बच्चों ने भी भारतीय टीम की जीत पर जमकर जश्न मनाया