मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर तेज रफ्तार कार के सामने आया कुत्ता, कार खंभे से टकराई, महिला की मौत, दो घायल
Meerut, Meerut | Mar 9, 2025 लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर रविवार को बुलंदशहर से आ रही क्रेटा कार के आगे अचानक से कुत्ता आ गया जिसकी वजह से कार का निरंतर बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।