ओरमांझी: ओरमांझी के कुच्चू में संगठन विस्तार को लेकर बीजेपी की बैठक संपन्न, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
ओरमांझी के कुच्चू में संगठन विस्तार को लेकर शनिवार सुबह करीब दस बजे बीजेपी की बैठक संपन्न हो गई। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मौजूद रहे। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री सुनील उरांव ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।