सहजनवा: भीटी-हरपुर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण हुआ हादसा, जनहानि नहीं
बुधवार सुबह भीटी-हरपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। यह घटना भीटी चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रॉली पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें लादकर ले जा रही थी। मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण रास्ते में खुदाई की गई थी।