सैदपुर: सादात में फाटक गिरता देख तेजी से निकलने में पिकअप ने तोड़ा बूम, भागने के चक्कर में OHE तार भी तोड़ा, बड़ा हादसा टला
सादात रेलवे स्टेशन के दक्षिणी केबिन के गेट संख्या 25 का बूम पिकअप के धक्के से टूट गया। वाहन से बूम के टकराने पर वह ओएचई तार के सम्पर्क में आ गया और उसमें तेज स्पार्किंग होने से बूम बीच से टूटकर गिर गया। इस दौरान संयोग अच्छा था कि हाईटेंशन करंट की चपेट में कोई नहीं आया।