करपी: किंजर में जिलाधिकारी ने रविवार को सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का उद्घाटन किया
Karpi, Arwal | Sep 21, 2025 किंजर में जिलाधिकारी कुमार गौरव ने रविवार को दोपहर 12:00 बजे सशक्त नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नारी सशक्त होगी तभी सशक्त परिवार बनेगा और इसके बाद समाज का निर्माण होगा। इस मौके पर मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया गया।