करपी: करपी के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में शनिवार दोपहर लाखों रुपये की चोरी
Karpi, Arwal | Sep 20, 2025 करपी मध्य बिहार ग्रामीण बैंक से शनिवार की दोपहर 2:00 बजे चोरों ने 17 लाख 66 हजार 840 रुपए की चोरी कर ली। शाखा प्रबंधक रामबली प्रसाद ने बताया कि चोर कैशियर के केबिन में घुसकर रुपए से भरा हुआ बैग चुराकर चलते बने। घटना के वक्त कैशियर अपने केबिन में नहीं थे। बगल में जाकर टेलीफोन से औरंगाबाद बात कर रहे थे।