गायघाट: जारंग चौक के समीप एक अज्ञात किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, किशोरी को परिजनो को सौंपा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग चौक के समीप एक अज्ञात किशोरी को पुलिस ने बरामद किया। जिसे मंगलवार शाम करीब सात बजे थाने पहुंचे परिजनों को सौंप दिया गया। किशोरी पटना सबलपुर इलाके की निवासी बताई जा रही है। थाने पहुंचे उसके पिता राजकुमार प्रसाद ने बताया वह बीते सोमवार सुबह से अचानक लापता हो गई थी।