हुज़ूर: भोपाल के बिलखिरिया इलाके में मामा की शादी में आए एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2024 भोपाल के बिलखिरिया इलाके में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव आज दौलतपुरा गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला है।परिजनों का आरोप है कि मामा की शादी समारोह में कुछ लोगों ने उस पर लड़की छेड़ने का आरोप लगाकर धमकाया था। इसके बाद वह समारोह से बिना बताए चला गया था।तलाशी के दौरान आज उसकी बॉडी मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|