हुज़ूर: भोपाल के रेस्टोरेंट- ढाबों पर आबकारी टीम की दबिश, तीन सीमाओं के ढाबों पर एक साथ कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2024 भोपाल में लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक करीब दो करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध शराब और नकद राशि जब्त की जा चुकी है। शनिवार देर रात में भी आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की।आज भी कार्रवाई होगी। जिला आबकारी कंट्रोलर आरजी भदोरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है|