हुज़ूर: भोपाल- इंदौर हाईवे पर एलपीजी टैंकर में लगी भीषण आग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2024 भोपाल-इंदौर हाईवे पर खजूरी क्षेत्र के अय्यापुर गांव के पास एलपीजी से भरे कैप्सूल टैंकर के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों से घिरता देख ड्राइवर और क्लीनर ने टेंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और केबिन से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकलों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया|