हुज़ूर: भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र ने किया सुसाइड,पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2024 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में 11वीं में 87 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर हाल ही में 12 वीं में दाखिला लेने वाले एक छात्र ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई| सुसाइड के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसका परीक्षण कराया जाएगा|