खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने विधानसभा में हो रहे आवारा कुत्तों के आतंक का स्थगन प्रस्ताव पेश किया।विधायक गुर्जर के कार्यालय से आज सोमवार को शाम 5 बजे जारी किए गए प्रेस नोट में बताया कि खानपुर कस्बे में आवारा कुत्तों के आतंक से 30 दिनों में 55 से अधिक लोग कुत्तों के हमले के शिकार होकर अस्पताल में पहुंच चुके हैं।स्थानीय नगर पालिका प्रशासन संवेदनहींन है।