मंझनपुर: दशरथपुर की महिला ने एसपी से की शिकायत, कहा - पड़ोस के दबंग दीवार तोड़कर घर में बहा रहे गंदा पानी
दशरथपुर गांव की सूरजकली ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला विनोद कुमार दुबे पुत्र स्व० पिताम्बर दुबे दबंग व गुण्डा किस्म के व्यक्ति है। जो अपनी दबंगई के बल पर अपनी दिवार तोड़कर उसके आंगन में अपने घर का गन्दा पानी जबरन बहाते हैं 4 जनवरी को महिला के आंगन में गन्दा पानी भर गया था इसका विरोध करने पर मारपीट की गई है।