मंझनपुर: रिश्ते में ससुर लगने वाले कोटेदार ने बहु लगने वाली महिला को अश्लील मैसेज भेजकर किया परेशान, करारी थाने में हुई शिकायत
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बुधवार दोपहर करारी थाना पहुंची थी जहां पर महिला ने एक लिखित शिकायत पुलिस को दी है।महिला ने गांव के कोटेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिश्ते में वह ससुर लगते हैं।इसके बावजूद भी महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज कर प्यार का इजहार करते हैं।परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।