मंझनपुर: करारी इलाके की महिला ने राशन कार्ड बनवाने के नाम पर व्हाट्सप्प पर अश्लीलता का आरोप लगाया, महिला परेशान
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का एक रंगमिजाज कोटा संचालक ने गांव की एक महिला का राशन कार्ड बनवाने के नाम पर उससे अश्लीलता किया। मोबाइल पर अश्लील बात की और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा। कोटा संचालक की रंगमिजाजी से परेशान महिला ने बुधवार को समय 3 बजे करारी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।