मंझनपुर: जिले में पुलिस ने बच्चियों और महिलाओं को जागरूक किया, खुद से सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति अभियान ( फेज-05 ) के अन्तर्गत बुधवार को समय 2 बजे पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी व महिला बीट उपनिरीक्षक/आरक्षियों द्वारा चौराहों/बस स्टैण्ड/टैक्सी स्टैण्ड/जिला अस्पताल/विद्यालय/गांव व कस्बा में भ्रमण कर/चौपाल लगाकर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।