मंझनपुर: शमसाबाद के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, दो चचेरे भाई घायल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक कुत्ता को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा कि मंगलवार की शाम को निमंत्रण में शामिल होने के लिए दोनों एक बाइक पर सवार होकर सिराथू गए हुए थे वापस लौटते वक्त मध्य रात्रि हादसा हुआ है। दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।