रामानुजगंज: पण्डो PVTG परिवार ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कलेक्टर व एसडीएम से की शिकायत
रामानुजगंज शुक्रवार विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम ओरंगा में पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) परिवारों की पुश्तैनी काबिज भूमि पर कथित अवैध वन अधिकार पट्टा जारी होने का मामला सामने आया है। पण्डो जनजाति समाज कल्याण समिति ने कलेक्टर और एसडीएम रामानुजगंज को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि अनावेदक महेन्द्र तिवारी ने तथ्य छुपाकर और ग्राम सभा को गुमराह किया है