सुसनेर: जामुनिया रोड पर खेरिया के युवक को बदमाशों ने घेरा, चाकू मारकर ₹80,000 लूटे
आज सोमवार की रात 9:30 बजे जामुनिया रोड़ पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। गेंहू बेचकर ₹80000 अपने साथ लेकर बाइक से अपने ग्राम खेरिया जा रहे 22 साल के राहुल पिता करण सिंह यादव को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और 80 हजार रुपये लूट लिए। घायल राहुल को पुराना बस स्टेण्ड स्थित सिविल अस्पताल में लाया गया यहा इलाज कर उसे आगर रैफर किया गया।