वसंत पंचमी का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया। गाजे-बाजे की धुन, फिल्मी गीत पर थिरकते युवा, माता की जयकार की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विसर्जन किया। जगह-जगह माता की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।