इस्माइलपुर: तीन भट्टी ध्वस्त, 20 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर शराब माफियाओं पर करारा प्रहार किया है. गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने विक्रमशिला पुल के नीचे गंगा नदी के किनारे स्थित दियारा क्षेत्र तथा राघोपुर दियारा में छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने संचालित करीब तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. लगभग 20 हजार लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया