बहराइच: मेडिकल कॉलेज से राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर प्लस पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया गया
मेडिकल कॉलेज से राष्ट्रीय टिकाकरण कार्यक्रम के तहत स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में जन्मे नवजात शिशुओं को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत रविवार को की गई है। सीएमओ ने रविवार को बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्र में पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। जहां 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।