ब्यौहारी: नेवी अधिकारी ने खोजा था ब्यौहारी का द्वीप, आज सरसी द्वीप का सीएम करेंगे उद्घाटन
नौसेना के रिटायर्ड अफसर राजेंद्र निगम ने 2 साल पहले ब्यौहारी के बाणसागर डैम के बैक वाटर पर जिस आयरलैंड की खोज की वहां अब पर्यटन स्थल बनकर तैयार हो गया है जिसका उद्घाटन करने के लिए प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव पहुंच रहे हैं और शनिवार अब से कुछ देर बाद वह आईलैंड का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी शनिवार की सुबह 8.30 बजे दी गई है।