गुण्डरदेही: ग्राम माहुद बी में कब्र दफ़न शव के साथ छेड़छाड़ का मामला शांत नहीं हो रहा, ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराज़गी
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। हल्दी थाना क्षेत्र के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची की कब्र के साथ हुई छेड़छाड़ ने पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल पैदा कर दिया था, फिर हाल इस घटना को हुए दो महीने से भी अधिक हो गया है, जिसके आरोपीयों को पकड़ने में पुलिस की टिम अब तक नाकाम है, वही इस घटना के बाद से एक बार फिर एक कब्र के साथ छेड़ छाड़ की घटना घटी है, जिससे छेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया है।