श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ में सीएम भजनलाल शर्मा के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर और एसपी पहुंचे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आड़सर गांव दौरा मंगलवार को प्रस्तावित है। वे “ग्रामीण रथ समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” कार्यक्रम में भाग लेकर विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। दौरे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक ताराचंद सारस्वत एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्याम पंचारिया ने बताया कि मुख्यमंत्