बांका: खावा गांव के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार चार छात्र-छात्रा हुए घायल
Banka, Banka | Apr 2, 2026 बांका की खावा गांव के पास पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार चार छात्र-छात्रा जख्मी हो गए। सभी जख्मी का प्राथमिक उपचार गुरुवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार बेलचूर गांव निवासी प्रियंका कुमारी, करीना कुमारी, नीतीश कुमार मनीष कुमार साइकिल से कोचिंग क्लास करने खावा गांव जा रहा था। इस दौरान पिकअप ने पीछे से सभी को टक्कर मार दिया।