महिदपुर: महिदपुर पुलिस ने तार चोरी के फरार आरोपी को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
महिदपुर पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने न सिर्फ अवैध हथियार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, बल्कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया आरोपी पिछले डेढ़ महीने से बिजली विभाग के तार चोरी के मामले में फरार चल रहा था दरअसल, उज्जैन पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ और अवैध हथियार रखन