औरैया: सावन के पहले सोमवार पर देवकली धाम में उमड़ा जनसैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा पूरा धाम
सावन माह के पहले सोमवार पर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बीहड़ों के बीच स्थित प्राचीन देवकली धाम में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के भोर से ही हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह भर गया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवम