चारामा: लिलेझर स्कूल में जिला स्तरीय मोटिवेशनल कार्यशाला संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों को मिली परीक्षा में सफलता का मंत्र
Charama, Kanker | Jan 21, 2026 बुधवार को दोपहर 2 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिलेझर संकुल में जिला स्तरीय मोटिवेशनल कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अर्धवार्षिक परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी लिलेझर के 50, हाई स्कूल बड़ेगोरी के 10, हाई स्कूल परसोदा के 10 बच्चे मौजूद थे।