बिसौली: सिचौली गांव में बिजली का तार ठीक करते समय करंट लगने से किसान की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Bisauli, Budaun | Jul 26, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिचौली निवासी किसान श्रीपाल पुत्र राजपाल की बिजली का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तार की मरम्मत के दौरान अचानक से करंट लग गया , जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। युवक को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने की मृत घोषित।