दुर्ग: भिलाई तीन स्थित मुक्ता सिनेमा में 9 दिसंबर 2024 को हुई लूट के एक आरोपी को मध्यप्रदेश से पुलिस ने किया गिरफ्तार
भिलाई तीन स्थित मुक्ता सिनेमा में 9 दिसंबर 2024 को हुई लूट के एक आरोपी को मध्यप्रदेश से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी ने बुधवार रात 8 बजे जानकारी देते हुए कहा कि जिस आरोपी सुनील सिंह को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है, वह पहले मुक्ता सिनेमा में मैनेजर की पोस्ट में नौकरी करता था। इसके बाद उसने जॉब छोड़ दी थी।