दुर्ग: भूपेश के गढ़ में भाजपा का जनपद अध्यक्ष: पाटन में 18 सदस्यों के साथ कीर्ति नायक के नाम पर लगी मुहर
पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल के गढ़ और गृह ग्राम पाटन में बीजेपी ने सेंध लगा दी है। पाटन जनपद पंचायत में इस बार बीजेपी का अध्यक्ष बनेगा। इसके लिए बीजेपी ने 25 में 18 सदस्यों के साथ बहुमत हासिल कर लिया है और कीर्ति नायक को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।