मुज़फ्फरनगर: चरथावल में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, एक दूसरे पर हमला करते हुए वीडियो हुआ वायरल
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में बच्चों के विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।