बरबटपुर गांव में तीन लोगों द्वारा एक 25 वर्षीय युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार बरबटपुर निवासी अरविंद अहिरवार उम्र 25 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को सुबह लगभग 11 बजे रंजिश के चलते गांव के ही नथन, प्रदीप और भरोसा अहिरवार ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।