रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में राशन दुकान पर गेहूं के लिए उमड़ी भीड़, सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
रामगंजमंडी शहर की गरीब नवाज कॉलोनी के पास उचित मूल्य की दुकान पर गेहूं लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि राहगीरों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे मौके पर अव्यवस्था बढ़ने की सूचना मिलते ही रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।