खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ा से एक बच्ची की लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लालो साह की पुत्री सपना कुमारी 13 मार्च 2024 को दिन के दस बजे से लापता है। पीड़ित के अनुसार उक्त बच्ची कही भी दिखे तो मोबाइल नंबर 9958536586 या 7361013429 पर जानकारी देने का कृपा करेंगे।