खोदावंदपुर: कर्ज के दबाव में आकर बेगमपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास
बेगमपुर में बंधन बैंक का कर्ज चुकाने में असमर्थ महिला ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला की पहचान दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर गांव निवासी रामबली पासवान की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। महिला को खोदावंदपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है।